फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती संग पकड़े युवक को पीटा, पहनाई जूतों की माला

विज्ञापन
शहर के रेलवे रोड स्थित गेस्टहाउस में युवती के साथ पकड़े जाने के बाद जूते की माला पहनाकर बैठाया गय? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के रेलवे रोड स्थित गेस्ट हाउस के कमरे में युवती के साथ मिले युवक के साथ शुक्रवार को हिंदू महासभा पदाधिकारियों ने मारपीट की और जूतों की माला पहनाई। गेस्ट हाउस कर्मचारी को भी धुन दिया। महासभा पदाधिकारी युवक को जुलूस निकालना चाहते थे। युवती की मां ने युवक के खिलाफ नौकरी के बहाने गेस्ट हाउस बुलाने और जबरदस्ती करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

हिंदू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा को सुबह 10 बजे रेलवे रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में प्रेमी युगल होने की सूचना मिली। करीब 11 बजे विमलेश कुछ साथियों के साथ वहां पहुंच गए और कमरा खोलने का दबाव बनाया। काफी मशक्कत के बाद कमरा खुला। अंदर युवक और युवती मौजूद थे। कमरे में कई वस्तुएं भी मिलीं।
विमलेश के साथियों ने युवक की पिटाई की और जूतों की माला पहना दी। सूचना पर पल्ला चौकी प्रभारी राजेश चौबे, रेलवे रोड चौकी प्रभारी रामकेश यादव भी पहुंच गए। पुलिस ने युवक और युवती को हिरासत में ले लिया। हिंदू महासभा के नेता शहर में युवक का जुलूस निकालना चाहते थे। इसको लेकर पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हो गई। पुलिस के पीछे महासभा के नेता कोतवाली भी पहुंच गए और युवक और गेस्ट हाउस संचालक पर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल ने समझाकर उन्हें लौटाया।
विज्ञापन

पूछताछ में युवक ने पहले तो कई बार अपने नाम बदले लेकिन बाद में नाम मुफरार निवासी मोहल्ला गढ़ी कोहना बताया। युवती भी शहर की रहने वाली है। पुलिस की सूचना पर युवती की मां थाने पहुंची और युवक के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया कि युवक ने नौकरी लगवाने के बहाने होटल में अपने बॉस से मिलाने बुलाया था। कमरे में उसके साथ जोर जबरदस्ती की। शोर मचाने पर कुछ लोगों ने युवक को दबोच लिया। कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
गेस्ट हाउस आते रहते थे युवक-युवती
हिंदू महासभा के लोगों ने गेस्ट हाउस के कर्मचारी के साथ भी मारपीट की। उसने बताया कि युवक-युवती पहले भी कई बार पहले गेस्ट हाउस में आ चुके थे। गेस्ट हाउस कर्मी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। बताया गया है कि गेस्ट हाउस के मालिक की पुलिस विभाग से अच्छी सेटिंग है, इसीलिए उस पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें