फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारकर किया घायल, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव जसूपुर में शुक्रवार रात एक युवक को गोली मार कर कर घायल कर दिया गया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन

गांव जसूपुर निवासी गंगा पाल (38) पुत्र रामकिशोर दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। गुरुवार को दिल्ली से गांव लौटे थे। शुक्रवार को पड़ोस के गांव भरखा में बहनोई इतनेश के घर गए थे। वहां से देर शाम अपने घर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे गंगा ने बहनोई को फोन कर बताया कि उसे किसी ने गोली मार दी। बहनोई ने बात को गंभीरता से नहीं लिया।
देर रात जसूपुर के लोगों ने गंगा को गांव के पास चौराहे पर पड़ा देख इतनेश को सूचना दी। मौके पर पहुंचे इतनेश ने पुलिस को जानकारी दी। एंबुलेंस से गंगा को राजेपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंगा को पेट में गोली लगी है। इतनेश ने गांव के लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। राजेपुर थानाध्यक्ष देवेंद्र गंगवार ने बताया कि सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें