फर्रुखाबाद। निरीक्षण भवन में रविवार रात ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड और चौकीदार में शराब के नशे में जमकर उत्पात किया। सूचना पर एसडीएम सदर ने फतेहगढ़ कोतवाल को कार्रवाई का आदेश दिया। पुलिस ने होमगार्ड और चौकीदार का लोहिया में मेडिकल कराकर धारा 34 में कार्रवाई की।
ग्रानगंज टिलिया निवासी गोपीचंद लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में चौकीदार है। बुढ़नामऊ निवासी होमगार्ड प्रबल दुबे की रविवार रात को निरीक्षण भवन में ड्यूटी थी। होमगार्ड प्रबल रात को ड्यूटी के लिए निरीक्षण भवन पहुंचा। चौकीदार गोपीचंद व होमगार्ड प्रबल में शराब के नशे में कहासुनी हो गई।
दोनों गाली-गलौज कर उत्पात मचाने लगे। जानकारी एसडीएम सदर अनिल कुमार को दी गई। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया दोनों को मुचलके पर छोड़ दिया गया।