फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई निरीक्षक व ड्राइवर में सरेराह मारपीट गाली गलौज

विज्ञापन
रोडवेज वर्कशॉप फतेहगढ़ के बाहर सफाई निरीक्षक व चालक में होती नोकझोंक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सफाई निरीक्षक व ड्राइवर में ड्यूटी लगाने को लेकर सरेराह मारपीट हो गई। सफाई कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामले को रफा-दफा कर दिया। सूचना पर दीवान भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ी खाना में रिटायर्ड जिला जज के आवास के सामने रविवार की सुबह सफाई निरीक्षक तालिब व ड्राइवर अमरनाथ में ड्यूटी लगाने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
मारपीट होती देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। झगड़े की जानकारी पर रोडवेज वर्कशाप के पास काम कर रहे सफाईकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों को अलग किया। सूचना पर चीता मोबाइल पर तैनात दीवान रामनिवास भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें