फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने की धमकी देने का सूदखोर पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी चर्चित सूदखोर ने युवती से साले की शादी करवाकर उसके साथ कई बाद दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। यह आरोप लगाते हुए युवती के पिता ने घर से जेवरात चोरी कर फिर से पुत्री को भगा ले जाने के मामले में एसपी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी सराफा कारीगर की पुत्री को चर्चित सूदखोर अपने साले के सहयोग से भगा ले गया था। मंदिर में साले से युवती से शादी करा दी। युवती से सूदखोर ने कई बार दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी युवती के पिता को दी।
कुछ दिन बाद युवती सूदखोर के चंगुल से छूटकर पिता के पास आ गई। युवती ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। बदनामी के डर से कारीगर ने पुलिस से इसकी शिकायत नहीं की। 14 जून को सूदखोर व उसका साला घर आया और जेवरात व 65 हजार की नगदी चोरी कर पुत्री को फिर से भगा ले गया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। यह आरोप लगाते हुए पिता ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने शहर कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें