फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष का भतीजा साथी समेत शराब बेचते गिरफ्तार

विज्ञापन
शराब के साथ पकड़े गए आरोपियों के साथ खड़े पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष का भतीजा साथी समेत लॉकडाउन में शराब बेचते पकड़ा गया। पुलिस ने इनके पास से तीन पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। लॉकडाउन के दौरान लोहाई रोड पर तीन गुने दामों में धड़ल्ले से शराब बेची जा रही थी। पकड़े जाने पर अध्यक्ष के भतीजे ने अपना उपनाम बदल कर पुलिस को बता दिया। ऐसे में पुलिस को फिर से फर्द लिखनी पड़ी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला सेनापति निवासी दिवंगत असरदार भाजपा नेता बागीश अग्निहोत्री के पुत्र रवींद्र अग्निहोत्री उर्फ बऊआ को उसके साथी मोहल्ला नाला मछरट्टा निवासी अमित के साथ गुरुवार दोपहर पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों शहर के लोहाई रोड पर तीन गुने दामों में शराब बेच रहे थे। पुलिस ने दोनों के पास से तीन पेटी शराब बरामद की है। नखास चौकी इंचार्ज बलराज भाटी व तिकोना चौकी इंचार्ज दीपक त्रिवेदी दोनों को पकड़कर शराब समेत नखास चौकी पर ले गए।
रवींद्र के पकड़े जाने के बाद उसके घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। पकड़े गए लोगों को छुड़वाने के लिए शराब माफिया भी चौकी पर पैरवी करने पहुंच गए। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अखिलेश अग्निहोत्री, रवींद्र के चाचा हैं। कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि काफी दिनों से तीन गुने दामों में शराब बेचने की शिकायत अधिकारियों को मिल रही थी। इस पर सादे कपड़ों में सिपाहियों को लगाया गया था। अवैध शराब में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। भाजपा नेता के पुत्र व उनके सिंडीकेट के जिले में कई ठेके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें