फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में बालिका से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 11 वर्षीय बालिका से पड़ोसी गांव के युवक ने खेत में दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की बालिका शनिवार शाम नहर के किनारे लकड़ी बीनने गई थी। तभी वहां से गुजर रहा पड़ोसी गांव का युवक उसे फुसलाकर सरसों के खेत में ले गया। आसपास के लोगों ने बालिका को वहां ले जाते देख लिया। जब बालिका ने चीखपुकार की तो लोग वहां पहुंच गए। युवक वहां से भाग गया। सूचना पर बालिका के परिजन भी पहुंच गए। बालिका के पिता ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने धर्मेंद्र कुमार निवासी ग्राम नरसिंहपुर के खिलाफ छेड़छाड़, एससी-एसटी व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें