फर्रुखाबाद। मारपीट का बीचबचाव करने पर जान से मारने की नियत से तेजाब फेंकने के मामले में पुलिस ने दबंग बाप और दो बेटों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास में है।
घटना शहर कोतवाली के तिवारी गली में बुधवार रात की है। नीरज वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मिंटू वर्मा और उनके पुत्र आकाश वर्मा तथा अमन वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें कहा है कि वह दुकान में घुस आए और गालीगलौज कर मारपीट करने लगे। इस दौरान उनकी 25 ग्राम की सोने की चेन कहीं गुम हो गई। आरोपियों ने इसी दौरान तेजाब फेंक दिया, जिससे उनकी दुकान में बैठे बिल्लू वर्मा, सूरज यादव, विनोद कुमार वर्मा झुलस गए। पुलिस ने अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी है।