फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ के लालच में बहू की हत्या का आरोप लगा ससुर ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाथरूम में महिला की मौत के मामले में ससुर ने बहू के भाई व भाभी पर एक करोड़ रुपये के लालच में हत्या करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज करने का भरोसा देकर परिजनों को शांत किया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी थाना बेवर के गांव जासमई निवासी प्रताप सिंह चौहान ने गुरुवार को कोतवाली फतेहगढ़ में बहू रंजना की हत्या किए जाने की तहरीर दी है। इसमें बताया कि पुत्र सुनील सिंह सेना में कार्यरत था। इसी वर्ष फरवरी में वह अवकाश पर घर आया था। मार्ग दुर्घटना में पुत्र सुनील की मौत हो गई थी।
बहू रंजना के मायके वाले उसको बहला फुसलाकर पुत्र के बनाए मकान नेकपुर कलां में ही उसके साथ रहने लगे। पुत्र की मौत के बाद बहू को एक करोड़ रुपये मिले थे। जो कि बहू के ही पास थे। बहू का भाई व भाभी उसके साथ रह रहे थे। आवास विकास कालोनी निवासी एक युवक बहू के साथ ज्यादती करता था। बुधवार को बाथरूम में अचानक बहू की मौत हो गई। बहू के तीन छोटे बच्चे हैं। उसके भाई और भाभी ने मौत की जानकारी तक नहीं दी और पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। किसी प्रकार से सूचना मिलने पर पहुंचा। एक करोड़ रुपये के लालच में ही बहू की एक साजिश के तहत हत्या की गई है। बच्चों से मिलने भी नहीं दिया जा रहा है। कोतवाल अजय नरायण सिंह ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर दर्ज करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें