फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद होने पर ठेकेदार ने सरेआम झोंके फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रविवार देर रात दुकानदार से गालीगलौज में बीच बचाव करने गए सभासद के पति से ठेकेदार का विवाद हो गया। सभासद के पति के गुर्गों ने ठेकेदार के दरवाजे पर जाकर गालीगलौज कर दिया। इस पर ठेकेदार ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से कई राउंड फायर कर दिए। कोतवाली के पास फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने ठेकेदार को पिस्टल समेत पकड़ लिया। कुछ देर बाद ठेकेदार को छुड़वाने के लिए भाजपा नेता भी पहुंच गए। कोतवाली में भाजपा नेताओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने देर रात ठेकेदार को छोड़ दिया और पिस्टल वापस नहीं की।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी के सामने रहने वाले एक ठेकेदार रविवार रात शराब के नशे में एक दुकानदार से गालीगलौज कर रहे थे। जानकारी होने पर मोहल्ले के सभासद के पति वहां पहुंच गए। उन्होंने ठेकेदार को गालीगलौज करने से रोका। इस पर ठेकेदार व सभासद के पति में कहासुनी होने लगी। सभासद के पति से झगड़ा होने की सूचना पर उनके गुर्गे भी वहां आ गए और ठेकेदार को भला बुरा कहने लगे। इस पर ठेकेदार अपने घर के अंदर गया और लाइसेंसी पिस्टल लाकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा।
कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर सरेआम फायरिंग से वहां हड़कंप मच गया। ऐसे में सिपाही भी दौड़कर मौके पर आ गए। सिपाहियों ने ठेकेदार को पकड़ लिया और उनकी पिस्टल कब्जे में ले ली। कोतवाली में सभासद के पति के साथ पहुंची भीड़ ने कार्रवाई को लेकर जोर दिया। तभी ठेकेदार को छुड़वाने के लिए कुछ भाजपा नेता भी पहुंच गए। कोतवाली में भाजपा नेता व ठेकेदार हंगामा करते रहे। कुछ देर बाद एक कद्दावर नेता का फोन आया और पुलिस ने ठेकेदार को छोड़ दिया। इसका सभासद के पति व मोहल्ले के लोगों ने विरोध भी किया। कोतवाल अजय नारायण सिंह ने बताया कि शराब के नशे में दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। बाद में दोनों पक्ष कार्रवाई न करने की बात कहकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें