फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी के आदेश पर नए सिरे से जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डीजीपी के आदेश पर नीतू हत्याकांड की जांच नए सिरे से शुरू कर दी गई है। जांच टीम में मोहम्मदाबाद कोतवाल व सीओ अमृतपुर को शामिल किया गया है। टीम ने मंगलवार को नीतू के बहनोई के गांव भटपुरा में जाकर पूछताछ कर सुराग तलाशे। टीम का मानना है कि घटना की शुरुआत गांव से ही हुई। गांव में कुछ न कुछ ऐसा है जिस कारण नीतू की हत्या की गई। आखिर किसके कहने पर नीतू मिर्जापुर तक गया। वहां तक वह किस वाहन और किसके साथ गया। आखिर वहां जाने का कारण क्या था।
विज्ञापन

जिला मैनपुरी के थाना दन्नाहार गांव नगला मठिया निवासी नीतू उर्फ मिथुन कुमार(25) पुत्र रक्षपाल 20 जुलाई को कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव गांधी नगर भटपुरा में अपनी बहन सुमन के यहां आया था। 25 जुलाई को भी वह दौड़ के लिए घर से निकला और लापता हो गया। 27 जुलाई को मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर के निकट भट्ठे के पास उसका शव मिला था। भाई ने मैनपुरी के बसपा जिलाध्यक्ष समेत पांच के खिलाफ भाई नीतू की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपियों में नीतू के ताऊ का नाम भी है।
सोमवार को वादी के शिकायत करने पर डीजीपी ने जांच कर रहे स्वाट टीम प्रभारी दिनेश गौतम को टीम समेत, एसओ अंगद सिंह को तलब कर प्रगति के बारे में पूछताछ की। डीजीपी के आदेश पर नीतू हत्याकांड की जांच में कोतवाल मोहम्मदाबाद राकेश कुमार व सीओ अमृतपुर राजवीर सिंह को भी शामिल किया गया है। मंगलवार को सभी टीमें भटपुरा गांव पहुंचीं। टीम ने घटना की नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। सर्विलांस टीम ने मौके पर लोगों से पूछताछ के बाद उनके मोबाइल नबंरों को घटना के दिन से ट्रेस करना शुुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें