फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला स्वास्थ्य कर्मचारी से दिन दहाड़े बैग लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद की महिला लिपिक से शनिवार को सीएमओ कार्यालय के सामने बाइक सवार लुटेरा बैग छीनकर फरार हो गया। पुलिस पहले तहरीर में बैग चोरी कर ले जाने की बात लिखने का दबाव बनाती रही। बाद में लिपिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बैग में एटीएम कार्ड के अलावा विभाग के जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद में कनिष्ठ लिपिक सीमा यादव पत्नी चरन सिंह शनिवार दोपहर को सीएमओ कार्यालय के सामने से गुजर रही थीं। तभी बाइक सवार लुटेरे ने उनका बैग झपट्टा मारकर छीन लिया। घटना को अंजाम देकर लुटेरा भाग निकला। लिपिक के शोर मचाने पर अन्य कर्मचारी भी आ गए। लिपिक सीमा ने यूपी 100 को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला से पूरी घटना के बारे जानकारी ली। महिला लिपिक ने बताया कि बैग में उसका व पति के बैंक खाते का एटीएम कार्ड व विभाग से जुड़े कागजात रखे थे। सीमा यादव ने अज्ञात युवक के खिलाफ बैग लूट ले जाने की तहरीर दी। लेकिन पुलिस तहरीर से लूूट का मामला हटाने को लेकर दबाव बनाती रही। बाद में महिला लिपिक के तहरीर में बैग ले जाने की बात लिखकर देने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें