फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोप में वांछित को पत्नी समेत दिल्ली पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। हत्या के आरोप में वांछित को दिल्ली क्राइम ब्रांच पुलिस ने पत्नी समेत दबोच लिया। इससे पहले उसी नाम के दूसरे युवक को दिल्ली पुलिस ने पकड़ कर कार में बैठा लिया था। इस पर युवक के भाई ने अपहरण की सूचना दे दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दिल्ली पुलिस को रोक लिया। तब कहीं जाकर पूरा मामला उजागर हुआ। पुलिस ने पकड़े युवक को छोड़ दिया। बाद में मुख्य आरोपी के मिलने पर पुलिस उसको लेकर चली गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच के दरोगा दीपक कुमार कई सिपाहियों के साथ एक कार से खिरिया मुकुंद गांव पहुंचे। दिल्ली पुलिस को हत्या के पुराने मामले में धीरज उर्फ धीरू निवासी गांव कौसोन जिला मैनपुरी की तलाश थी। पुलिस ने खिरिया मुकुंद के दूसरे धीरज को पकड़ लिया और कार में बैठाकर चल दिए। इस पर धीरज के भाई आशीष ने यूपी 100 पर कार सवार लोगों के द्वारा अपहरण कर लेने की सूचना दे दी गई। यूपी 100 व थाना पुलिस ने दिल्ली पुलिस की कार को बीच रास्ते में ही रोक लिया। पूरे मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस ने धीरज को छोड़ दिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने गांव नगला सुरजन सिंह में छापा मारा। वहां ननिहाल में रह रहा धीरज उर्फ धीरू निवासी कौसोन जिला मैनपुरी पकड़ा गया। उसके साथ दिल्ली पुलिस ने पत्नी प्रियंका को भी हिरासत में ले लिया। उसकी गोद में छोटा बच्चा भी था। दरोगा दीपक कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में वह काफी समय से वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें