फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस वे जिले की सीमा से होकर निर्माण कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने जिले की समस्याओं, लंबित विकास कार्य व गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण जिले की सीमा के पास से कराने को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक कटियार ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि गंगा एक्सप्रेस पहले फर्रुखाबाद की सीमा गंगा किनारे से निर्माण कराने की चर्चाएं थीं। अब यह गंगा एक्सप्रेस वे फर्रुखाबाद की सीमा में नहीं होगा। यह शाहजहांपुर से निकाला जाएगा। इससे जिले के लोगों में काफी नाराजगी है। फर्रुखाबाद में चार विधायक और सांसद भाजपा के हैं। इसके बाद भी गंगा एक्सप्रेस वे फर्रुखाबाद जिले की सीमा के पास से नहीं निकल रहा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से जिले की सीमा से गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण कराए जाने की मांग की है। जिले में आलू का प्रमुख उत्पाद है। यहां से आलू नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, वर्मा, भूटान पड़ोसी देशों में भेजने के साथ ही देश के समस्त प्रमुख नगरों में भेजा जाता है। इस मंडी में निरीक्षक के चार पद खाली हैं। मंडी में सड़क भी नहीं है। इससे किसान व व्यापारियों को काफी असुविधा होती है। जिले में विकास कार्य कराने के करीब 13 करोड़ के प्रस्ताव शासन में विचाराधीन हैं। धन का आवंटन न होने से निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। आलू मंडी में पर्याप्त निरीक्षक और विकास कार्य के प्रस्ताव को धन स्वीकृत किए जाने की मांग की है। गांव कीरतपुर में शिवाजी पार्क है। जिसकी स्थिति अत्यधिक खराब हो गई है। इसको नया स्वरूप दिया जाना आवश्यक है। इसके लिए भी बजट दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें