फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ियों ने की चीता मोबाइल के सिपाहियों से हाथापाई, दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाइक से आ रहे तीन नशेबाजों ने चीता पुलिस से हाथापाई कर दी। सूचना पर पहुंची रेलवे रोड चौकी पुलिस ने तीनों को पकड़कर सड़क पर ही पीटा। इसके बाद कोतवाली भेज दिया। तीनों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के सामने बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे ठंडी सड़क की ओर से तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर हो-हल्ला करते हुए आए। स्टेशन के सामने खड़ी चीता मोबाइल के सिपाहियों ने उन्हें हिदायत दी, तो वह उलझ गए। तीनों ने सिपाहियों से हाथापाई कर दी। इस पर चीता मोबाइल ने सूचना रेलवे रोड चौकी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने नशे में चूर तीनों युवकों को पकड़ा, तो वह उलझ गए। इस पर तीनों की सड़क पर ही जमकर मरम्मत की गई। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर कोतवाली में बंद कर दिया। गुरुवार सुबह नरेश यादव पुत्र लाला यादव निवासी ग्राम मौका महीना, जिला गया, बिहार, हाल निवासी अनोखेलाल मिष्ठान भंडार बढ़पुर, दिलीप कुमार पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम राजन, थाना गुरुवा जिला गया बिहार, मनोज पुत्र मचलूलाल निवासी पृथ्वी दरवाजा, बैंक आफ इंडिया वाली गली कायमगंज का डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें