आवास विकास में पुलिस को अपनी चोटे दिखाता राजीव। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। आवास विकास तिराहे के पास दिनदहाड़े बाइक सवार दो दबंगों ने भाजपा नगर महामंत्री के भतीजे पर हमला बोल दिया। लात-घूंसों से पिटाई करने लगे। कुछ लोगों ने विरोध किया तो शातिर युवक लड़की को छेड़ने की बात कहने लगे। इस पर लोग दूर हो गए। पुलिस ने दोनों युवकों को दबोच लिया। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बढ़पुर स्थित एक होटल के सामने गली में शाम करीब पांच बजे दो युवकों ने भाजपा के नगर महामंत्री नरेंद्र राठौर के भतीजे राजीव राठौर पुत्र वीरेंद्र राठौर निवासी ग्राम चिलसरा पर हमला बोल दिया। राजीव कुछ समझ पाता तब तक दोनों युवकों ने लात-घूंसों से पिटाई पिटाई कर दी। कुछ लोगों ने जब इसका विरोध किया, तो शातिर युवक लड़की से छेड़छाड़ की बात कहने लगे। इस पर लोग दूर हो गए। दोनों ने राजीव को जमकर पीटा। मारपीट होती देख सूचना पर पहुंचे आवास विकास चौकी प्रभारी दीपक त्रिवेदी ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। जब चौकी प्रभारी ने युवती से छेड़छाड़ की बात पूछी तो उसने साफ इनकार कर दिया। कहा कि मुझसे कोई बात ही नहीं हुई। पुलिस ने घायल राजीव को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके शरीर में कई गंभीर चोटें बताई जा रही हैं।