नवाबगंज। बीईओ नो फार्म पर बाद में हस्ताक्षर करने की बात कह तो एबीआरसी ने फार्म फाड़ कर उनके सामने फेंक दिया। इसको लेकर बीईओ और एबीआरसी में नोकझोंक हो गई। बीईओ ने एबीआरसी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है और कार्रवाई को बीएसए को रिपोर्ट भेजी है।
बीआरसी पर तैनात एबीआरसी के पद सरकार खत्म कर रही है। अब उनके स्थान पर नए पद के अनुसार शिक्षकों की तैनाती होगी। इसको लेकर बीईओ ललित मोहन पाल ने सभी एबीआरसी से फार्म भरकर जमा करने को कहा था। एक एबीआरसी का मूल विद्यालय बीआरसी से करीब 30 किलोमीटर दूर है। इससे उन्होंने सबसे पहले फार्म भरा और शुक्रवार को बीईओ को हस्ताक्षर करने के लिए दिया। बीईओ ने बाद में हस्ताक्षर करने की बात कही। इससे नाराज एबीआरसी ने फार्म उठाया और फाड़ कर बीईओ के सामने फेंक दिया। इसको लेकर बीईओ और एबीआरसी में नोकझोंक होने लगी। वहां मौजूद अन्य एबीआरसी ने उनको समझा कर शांत किया। बीईओ ललित मोहन पाल ने बताया कि एबीआरसी शशिकांत शुक्ल ने उनसे अभद्रता की है। उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने को बीएसए को पत्र भेजा है।