फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद के रिश्तेदार पर हमले का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। पिछले माह मिट्टी खनन के विवाद में भाजपा सांसद के रिश्तेदार पर जानलेवा हमला करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से तमंचा व खोखा बरामद हुआ है। इस मामले में पुलिस भाजपा मंडल अध्यक्ष के भाई को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पिछले माह भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज गंगवार की मिट्टी खनन की ट्रालियां पुलिस ने पकड़ लीं थीं। उन्हें शक था कि खनन की ट्रालियां भाजपा सांसद के रिश्तेदार पुष्पेंद्र राजपूत ने पकड़वा दी हैं। 15 मार्च की रात करीब नौ बजे पुष्पेंद्र रेलवे रोड पर ब्लाक के पास गए। वहां पर मनोज गंगवार व उनके साथियों ने पुष्पेंद्र पर जानलेवा हमला कर दिया।
इससे पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हुए। मोहल्ला मेंहदी बाग निवासी पुष्पेंद्र के पिता कोतवाल सिंह ने मनोज गंगवार, सुबोध गंगवार, अन्नू गंगवार निवासी ग्राम नरैनामऊ, रानू यादव निवासी ग्राम शिवरई वरियार, अंकित यादव उर्फ बंटू निवासी ग्राम अलादादपुर व तीन अज्ञात के खिलाफ लूट व जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने भाजपा मंडल अध्यक्ष के भाई सुबोध गंगवार को पकड़ लिया था।
विज्ञापन

मंडी चौकी प्रभारी ने हमले के दूसरे आरोपी रानू यादव को अलीगंज रोड स्थित गांव श्यामनगर के पास से तमंचा व खोखा सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार रानू शातिर है। उस पर कोतवाली में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें