फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बैनामा कराकर 4.50 लाख हड़पने में पांच पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांच लोगों ने फर्जी बैनामा कराकर साढ़े चार लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि इन लोगों ने कचहरी में मारपीट कर धमकी भी दी थी।
विज्ञापन

एटा के थाना जैथरा के गांव सदियापुर निवासी रनवीर सिंह ने कोर्ट के आदेश पर थाना कंपिल के गांव नगला भूड़ निवासी अंकित, दिनेश पाल, जनपद शाहजहांपुर के थाना कांट के गांव अरथुआ निवासी देवेंद्र पाल सिंह व लोकेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि यह लोग 20 फरवरी 2020 को उसके घर आए। इन लोगों ने रोड किनारे एक जमीन खरीदने का प्रलोभन दिया।
विश्वास करके हामी भर थी। इन लोगों ने बिटौली नाम की महिला से कायमगंज तहसील में 28 फरवरी को बैनामा करवा दिया और साढ़े चार लाख रुपये ले लिए। बाद में पता चला कि महिला बिटौली देवी नहीं थी। फर्जी बैनामा करने के मामले में 19 अगस्त को कचहरी में कार्रवाई करने के लिए गया था, जहां यह लोग मिले और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में कोतवाली फतेहगढ़ में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें