फर्रुखाबाद। शमीम हत्याकांड में आरोपी बाल किशन उर्फ शिशु की जमानत हाईकोर्ट से मंजूर हो गई है। आरोपी कई वर्ष से जिला जेल में निरुद्ध है। जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज के समधन निवासी लकड़ी ठेकेदार शमीम की 26 जुलाई 1995 को फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने शमीम हत्याकांड में 14 जुलाई 1999 को बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे, बाल किशन उर्फ शिशु व राजू लंगड़ा के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। कोर्ट ने सहआरोपी राजू लंगड़ा को बरी कर दिया था। बाल किशन उर्फ शिशु कई वर्ष से जिला जेल में निरुद्ध है। उसकी हाईकोर्ट से जमानत मंजूर हो गई है। वकील जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी बालकिशन उर्फ शिशु की जमानत हाईकोर्ट से मंजूर हो गई है।