फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी द़ुकानदार के हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। साड़ी दुकानदार साफेज की अपहरण के बाद हत्या में पुलिस अभी तक एक भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। दूसरे दिन भी मुख्य आरोपी का रिश्तेदार पुलिस हिरासत में रहा।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मछली टोला निवासी साफेज तीन अप्रैल को लापता हो गया था। पुलिस ने चार अप्रैल को पिता सलीम की तहरीर पर मोहल्ला बजाजा निवासी निशा वर्मा, जनपद मैनपुरी करहल रोड निवासी उसके भाई दीपक वर्मा व एक अज्ञात के खिलाफ साफेज का अपहरण करने का मुकदमा दर्ज किया था।
पांच अप्रैल को राजेपुर थानाक्षेत्र के गांव तुषौर में साफेज का शव बरामद हुुआ था। उसकी मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या की गई थी। दीपक वर्मा, उसके ड्राइवर और एक अन्य युवक की मोबाइल लोकेशन घटना के दिन तुषौर में ही थी। पुलिस ने बुधवार को दीपक की तलाश में मैनपुरी स्थिति उसके घर और रिश्तेदारों के यहां दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी उसके रिश्तेदार को बुधवार को हिरासत में ले लिया था। गुरुवार को भी रिश्तेदार कोतवाली में बैठा रहा। पुलिस ने दीपक को पकड़ने के लिए मुखबिरों का जाल बिछाया है, लेकिन उसके बारे में अभी तक सटीक जानकारी हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें