फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता को गोली मारने में पूर्व प्रधान के पति को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। जमीन की रंजिश में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष को गोली मारने में आरोपी पूर्व प्रधान के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। पुलिस ने पूर्व प्रधान के पति की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद कर लिया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के कस्बा निवासी भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष आकाश गुप्ता का गांव नगला दुली निवासी पूर्व प्रधान द्रोपा देवी के पति सुरेंद्र सिंह यादव से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि 30 मार्च की रात को आकाश गुप्ता अपने कोल्ड स्टोरेज में थे। तभी पूर्व प्रधान द्रोपा देवी, पति सुरेंद्र सिंह यादव सहित नौ लोगों के साथ कोल्ड स्टोरेज पर पहुंची। वहां दोनों पक्षों में मारपीट फायरिंग हुई थी।
गोली लगने से आकाश गुप्ता घायल हो गए थे। पुलिस ने आकाश के पिता महेेश चंद्र गुप्ता की तहरीर पर पूर्व प्रधान द्रोपा देवी, पति सुरेंद्र सिंह यादव, देवर वीरेंद्र सिंह यादव, अरविंद सिंह यादव, गुड्डू यादव सहित नौ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान के पति सुरेंद्र सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद कर लिया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें