फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस रुपये के विवाद में दुकानदार पुत्र के गोली मारी

विज्ञापन
विनय बाथम। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। 10 रुपये के विवाद में दबंगों ने दुकानदार के पुत्र से मारपीट कर गोली मार दी। गोली हाथ में लगने से वह घायल हो गया। चचेरे भाई ने एक दबंग के हाथ से तमंचा छीन लिया। घटना के बाद तीनों आरोपी घरों से भाग गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नहरैया निवासी रामवृक्ष की गांव में ही परचून की दुकान है। गुरुवार शाम को दुकान पर पुत्र गोलू बैठा था। गांव के एक दबंग ने 11 वर्षीय पुत्र को 20 रुपये देकर बीड़ी का बंडल लाने के लिए भेजा। गोलू से वह बीड़ी का बंडल लेकर घर पहुंचा। ग्रामीण ने बचे हुए 10 रुपये पुत्र मांगे तो उसने बताया कि दुकानदार ने नहीं दिए।
ग्रामीण पुत्र को लेकर दुकान पर आया और गोलू से बचे हुए रुपये देने की बात कही। गोलू ने बताया कि 10 रुपये लेकर आया था, उसका बंडल दे दिया। ग्रामीण गोलू से गाली गलौज करने लगा। तभी गोलू का भाई विनय (16) आ गया और वह ग्रामीण से भिड़ गया। ग्रामीण अपने घर गया और दो भतीजों को साथ लेकर वापस दुकान पर पहुंचा। ग्रामीण के हाथ में रिवाल्वर व एक भतीजे के हाथ में तमंचा था।
विज्ञापन

ग्रामीण व उसके भतीजे ने गोलू व विनय के साथ मारपीट कर दी। भतीजे ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली विनय के हाथ में लग गई। इसी दौरान विनय का चचेरा भाई निखिल आ गया उसने आरोपी से तमंचा छीन लिया।
इसके बाद आरोपी रिवाल्वर से फायर करते हुए भतीजों समेत भाग गया। सूचना मिलने पर ताजपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। निखिल ने छीना हुआ तमंचा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने विनय, गोलू का सीएचसी में मेडिकल कराया। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें