फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में लुटेरे महिला की चेन व मंगलसूत्र लूट ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लॉकडाउन में दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरों ने शुक्रवार को क्रिश्चियन इंटर कालेज के पास महिला के गले में झपट्टा मारकार सोने की चेन व मंगलसूत्र तोड़ लिया। पति ने बाइक से लुटेरों का सातनपुर तक पीछा किया। लेकिन लुटेरे हाथ नहीं आए। सूचना पर पहुंची यूपी 112 व कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर पूरे इलाके में चेकिंग कराई। तहारीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया। लुटेरों ने जिले में लॉकडाउन की पोल खोल दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला नाला मछरट्टा निवासी शिवम कुमार शुक्रवार को पत्नी रिंकी के साथ आवास विकास तिराहे के पास निजी अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को खाना देने के लिए जा रहा था। जब वह क्रिश्चियन इंटर कालेज के पास पहुंचा। तभी पीछे से काले रंग की बिना नंबर की बाइक से आए लुटेरों में से पीछे बैठे युवक ने रिंकी के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन व मंगलसूत्र तोड़ लिया। लुटेरे तेजी से वहां से भागे। इस पर शिवम ने लुटेरों का पीछा किया। लुटेरे अनोखेलाला की दुकान के पास की गली से सातनपुर की ओर भा गए। शिवम ने सातनपुर मंडी तक लुटेरों का पीछा किया। पर लुटेरे हाथ नहीं आए। इस पर शिवम ने यूपी 112 पर लूट की सूचना दी। जानकारी मिलते ही यूपी 112 व शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वायरलेस पर संदेश प्रसारित कर चेकिंग कराई। लेकिन लुटेरों का कोई पता नहीं चला। शिवम ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा देकर मामले को दबा लिया। शिवम ने बताया कि पिता सुरेंद्र हिमाचल प्रदेश में प्राइवेट नौकरी करते हैं। दोपहर में शिवम अपनी मां निर्मला के साथ सदर विधायक के घर पर गुहार लगाने के लिए गया था। वहां विधायक के न मिलने पर उनके चचेरे भाई ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई करने के लिए फोन किया। इसके बाद मां बेटे कोतवाली पहुंचे। जहां दरोगा ने लुटेरों के हुलिये के बारे में जानकारी की है। कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें