शमसाबाद। वृद्ध की हत्या के मामले में हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस की नजर करीबी लोगों पर है। इसके साथ ही पुलिस कुछ अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही मामले का खुुलासा कर देगी।
शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव कटिया निवासी गंगाराम राजपूत (65) की बुधवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूचना पर थानाध्यक्ष जेएल सोनकर फोर्स के साथ मौके पर पहुुंचे थे। मौके पर मिले गंगाराम के भाई गंगा चरण ने थानाध्यक्ष को बताया था कि दो फायर होने पर वह अपने घर से बाहर निकला और शोर मचाया तो हमलावरों ने उसके ऊपर भी एक फायर किया था। इसके बाद हमलावर खेतों की ओर भाग गए थे। पुलिस को मौके पर एक भी कारतूस का खोखा नहीं मिला था। गंगाराम के बेटे नरसिंह ने गांव के ही लोगों पर भूमि विवाद की रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया था। इस पर उन लोगों के घर दबिश दी, तो पुलिस को वह सभी घर में ही सोते हुए मिले थे। पुलिस की नजर नजदीकी लोगों पर है। पुलिस ने कुछ लोगों के मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगाए हैं। गंगाराम के बेटे नरसिंह ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष जेएल सोनकर ने बताया कि कुछ महत्वपूूर्ण बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।