फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर युवती से दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। नवाबगंज के थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम घर से लापता हुई युवती खेत में बंधी पड़ी मिली। युवती ने एक युवक पर अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती बुधवार शाम को खेत में गई थी। देर रात तक युवती घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। युवती के पिता का कहना है कि गुरुवार सुबह नौ बजे गांव से कुछ दूरी पर मक्का के खेत में पुत्री बंधी पड़ी मिली। उसे बंधन मुक्त किया।
युवती ने आरोप लगाया कि गांव मिलकिया के एक युवक ने उसका अपहरण कर लिया था। उसके साथ दुष्कर्म भी किया। हाथ-पैर बांधकर यहां खेत में फेंककर चला गया। परिजन युवती को लेकर थाने पहुंचे। पिता ने युवक के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में तहरीर दी है। एसओ अंकुश राघव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें