फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारा 144 के उल्लंघन में निर्वाचित प्रधान सहित 80 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। जिले में धारा 144 लागू होने के बावजूद नवनिर्वाचित प्रधान द्वारा बिना अनुमति सभा आयोजित करने का वीडियो वायरल हो गया। दरोगा ने जांच के बाद प्रधान सहित 80 लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नसरतपुर में प्रधान पद पर विजय होने के बाद मंगलवार रात निर्वाचित प्रधान नूरआलम ने अपने समर्थक महबूब, आमिर, तौफीक, कमरुल, लल्ला, शाहिद, सल्लू, अरमान, ऐहसान व 70 अज्ञात के साथ गांव में बिना अनुमति के सभा की। इसमें शामिल लोग मास्क नहीं पहने थे और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे थे। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस एक्शन में आई। गुरुवार को उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव ने नसरतपुर गांव पहुंचकर वायरल वीडियो की जांच पड़ताल की। जांच के बाद दरोगा संजय सिंह ने निर्वाचित प्रधान नूरआलम सहित 10 नामजद व 70 अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 144 का उल्लंघन व महामारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें