फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद पुलिस का सराफ के यहां छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गाजियाबाद में पकड़े गए चोरी के एक आरोपी की निशानदेही पर पु लिस ने शहर के एक सराफ के यहां छापा मारा। सूचना मिलते ही कारोबारियों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने विरोध किया। सराफ से पूछताछ में पता चला कि दुकान तीन माह पहले ही खोली गई है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के सदर थाने के दरोगा मोहम्मद आरिफ खां ने फोर्स के साथ गुरुवार रात घुमना स्थित एक सराफ के यहां छापा मारा। सूचना मिलते ही अन्य कारोबारियों की भीड़ लग गई। गाजियाबाद पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया, तो भीड़ ने विरोध कर दिया। उनका कहना था कि चोरी में पकड़ा गया आरोप आभूषण बेचने की जो तारीख बता रहा है, दुकान उसके बाद में खुली है।
लोगों के विरोध के बाद पुलिस शहर कोतवाली पहुंची। गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद के मोहल्ला इंद्रपुरी निवासी उसमा के यहां दिसंबर 2021 में चोरी हुई थी। इस मामले में गाजियाबाद में पुताई का काम करने वाले कमालगंज के मोहल्ला किदवई नगर निवासी सौरभ श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में सौरभ ने घुमना स्थित एक सराफ की दुकान पर जेवरात बेचने की बात कबूली थी। इसी के चलते यहां छापा मारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें