फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम संस्कार के बाद गंगा में नहाते चार युवक डूबे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल (फर्रुखाबाद)। वृद्धा के अंतिम संस्कार के बाद गंगा स्नान के दौरान चार युवक पानी डूबने लगे। ग्रामीणों ने प्रयास कर तीन युवकों को बचा लिया जबकि, एक युवक डूब गया। गोताखोरों ने शव को निकाला। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी सतीश पाल कि 95 वर्षीय मां राजन देवी कि मंगलवार सुबह मौत हो गई। दोपहर बाद शव को अंतिम संस्कार के लिये सींगनपुर पुन्थर गंगा घाट पर ले जाया गया। शवयात्रा में गांव के लोग भी शामिल हुुए थे। अंतिम संस्कार के बाद स्नान के लिये गंगा के पानी में सभी उतर गए। स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से गांव के चार युवक डूबने लगे। इससे चीख पुकार मच गई।
ग्रामीणों ने प्रयास कर सतीश के पुत्रों, गोपाल, व अंकित, श्यामपाल के पुत्र अवधेश को पानी से सकुशल बाहर निकाल लिया। वही गांव के ही अजय पाल गंगा में डूब गया। युवक के डूबने से कोहराम मच गया। गोताखोरों को बुलाकर युवक को तलाश किया गया। कई घंटे बाद गंगा से गोताखोरों ने अजय पाल का शव बरामद किया। ग्रामीण शव को लेकर गांव में पहुंचे तो परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

अजय पाल का विवाह एक वर्ष पूर्व इलाहाबाद निवासी दीपा देवी से हुआ था। हादसे के बाद पत्नी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इधर, कार्यवाहक एसओ सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी नहीं दी गई है। जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें