फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 2.83 करोड़ से बन रही सड़क पर दरारें

Sat, 28 Mar 2026 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-34 कंपिल-पटियाली मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
कंपिल। कंपिल-पटियाली मार्ग पर पुलिया से ग्रासपुर स्कूल तक डिवाइडर के दोनों ओर 2.38 करोड़ की लागत से बन रही सीसी सड़क मानकों की अनदेखी का शिकार हो रही है। आठ दिन पूर्व बनाई गई सड़क में कई स्थानों पर दरारें पड़ गई हैं। निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों ने गुणवत्तापूर्ण सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बाढ़ और अत्यधिक वर्षा से क्षतिग्रस्त हुई सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। स्थानीय निवासी चरण सिंह, राजीव, भारत सिंह, पवन कुमार, गुरु प्रीत और सहित कई लोगों ने बताया कि लगभग आठ दिन पहले ही सड़क का निर्माण शुरू कराया गया था, अभी डिवाइडर के एक तरफ निर्माण कार्य हो रहा है, दूसरी तरफ बड़े वाहन निकल रहे हैं। निर्माणाधीन सड़क पर वाहनों का आवागमन बंद है। इसके बावजूद सड़क में जगह-जगह दरारें दिखाई देने लगी हैं। लोगों का कहना है कि यदि अभी से यह हाल है, तो भारी वाहनों के चलने के बाद सड़क की स्थिति और खराब हो सकती है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान न तो सरिया (लोहे की जाली) का प्रयोग किया जा रहा है और न ही निर्धारित मानकों के अनुसार गिट्टी, सीमेंट और अन्य सामग्री का सही अनुपात रखा जा रहा है। कई स्थानों पर सड़क की सतह कमजोर दिखाई दे रही है। इससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया कि सड़क निर्माण में जल्दबाजी और लापरवाही बरती जा रही है। आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों के मौके पर निरीक्षण न करने के चलते ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच करने की मांग की।
विज्ञापन

वर्जन
तापमान में उतार-चढ़ाव और ज्वॉइंट पड़ने वाले स्थानों पर एयर प्रेशर से दरारें दिखाई दे रही हैं। सड़क का निर्माण अभी जारी है और एक-दो दिन में कटिंग कर दरारों को ठीक करा दिया जाएगा। -अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें