फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सीपी स्कूल का शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

Thu, 01 May 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। सीपी विद्या निकेतन (सीआईएससीई) के छात्रों ने 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। खास बात यह रही कि दोनों कक्षाओं से कई छात्रों ने जिले में टॉप रैंक हासिल की।
विज्ञापन


बुधवार को जैसे ही आईसीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित हुए, विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। कक्षा 12 से कुल 253 और कक्षा 10 से 309 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए थे।



12वीं कक्षा में तमन्ना पांडे बनीं जिला टॉपर

कक्षा 12 में तमन्ना पांडे ने 96.25% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अर्पण पांडे ने 95.75%, अक्षत मिश्रा ने 95.5%, अरहम खान व काव्या यादव (वाणिज्य संकाय) ने 95.25% अंक हासिल कर विद्यालय की मेरिट सूची में स्थान बनाया। इसके अलावा सैय्यद मुसाफ शाह ने 95%, मोनू मिश्रा ने 93.5%, आदयु गंगवार ने 93.25% और वानिका सिथौलीवाल ने 92.5% अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन





10वीं में अक्षरा रस्तोगी ने मारी बाजी

कक्षा 10 में अक्षरा रस्तोगी ने 96.2% अंक अर्जित कर जिला टॉपर बनीं। आरुष गंगवार (95.4%), सैयद उसेरिम व सिद्धार्थ सिंह (94%), अबीर चतुर्वेदी (93.6%), अंतस सिंह (93%), देवांश गंगवार (92.2%), श्रेयांश प्रताप सिंह (92%), ऐमन रहमान (91.8%) और अंगद सिंह राठौर (91.60%) ने भी विद्यालय की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।




गुरुजनों ने बांटी मिठाई, दी शुभकामनाएं

विद्यालय के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रबंधक सत्य प्रकाश अग्रवाल, निदेशिका डॉ. मिथिलेश अग्रवाल, प्रधानाचार्य आरके बाजपेई एवं उप-प्रधानाचार्य दीपक जैना ने छात्रों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर समस्त शिक्षक गण भी विद्यालय में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें