फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दो घरों में आग लगने से गृहस्थी का सामान जला

Thu, 01 May 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
 गांव हजरतगंज में आग से जला सामान। - फोटो : गांव हजरतगंज में आग से जला सामान।
विज्ञापन
कंपिल। अज्ञात कारणों से दो घरों में आग लग गई। इससे गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव हजरतगंज निवासी राहुल के घर गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना के समय राहुल परिवार के साथ खेतों में भूसा भरने गए थे। बच्चे पुराने घर में खेल रहे थे। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक आग ने उनके भाई भूरे के घर को भी अपनी जद में ले लिया।
शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घर के अंदर बंधे मवेशियों को जैसे-तैसे बाहर निकाला। ग्रामीणों ने पंपसेट चलाकर पानी से आग बुझाना शुरू की। कुछ ग्रामीण मिट्टी भी डाल रहे थे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से भूरे व राहुल कुमार की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल व भूरे ने बताया कि आग से दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल व पुलिस मौके पर पहुंची। लेखपाल ने आग से हुई क्षति का आंकलन किया। राहुल ने बताया कि आग कैसे लगी, उसे नहीं पता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें