फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सामने से आ रही बाइक की टक्कर से चचेरे भाई घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। शहर के अस्पताल में भर्ती भांजे को देखने जा रहे तीन चचेरे भाई सामने से आ रही बाइक की टक्कर से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर एक को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव अखमेलपुर निवासी राजपाल (35) बृहस्पतिवार की रात बाइक से फर्रुखाबाद जा रहा था। उसके साथ चचेरा भाई राजीव (22) व प्रदीप (21) भी थे। रास्ते में खुदागंज मार्ग पर कंकौली गांव के निकट सामने से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। राजपाल, उसके भाई राजीव व प्रदीप सड़क पर गिरने से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां चिकित्सक मान सिंह ने उपचार किया। राजपाल की हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
राजीव ने बताया कि मायके आई बहन राधा के पुत्र शिव की तबीयत खराब होने पर उसे शहर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह तीनों भांजे को देखने अस्पताल जा रहे थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें