फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई न कोर्स पूरा, अर्द्घवार्षिक परीक्षाएं शुरू

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर में परीक्षा देते बच्चे। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में सोमवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। शिक्षक विहीन और एक विद्यालय में पास के स्कूल के शिक्षकों के सहयोग से परीक्षा कराई गई। स्कूलों में पढ़ाई न होने से कोर्स भी पूरा नहीं हो सका। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा देने में कोई रुचि नहीं है। पहले दिन की परीक्षा में करीब 40 फीसद परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में पहले दिन प्रथम पाली में हिंदी और दूसरी पाली में गणित विषय की परीक्षा थी। विभाग की ओर से विद्यालयों में प्रश्नपत्र छपवा कर स्कूलों में भेजे गए। प्रधानाध्यापकों ने बाजार से खरीद कर उत्तर पुस्तिकाएं बच्चों को दीं। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पूर्व से तैनात शिक्षकों को न हटाने और नए शिक्षकों की और तैनाती करने से कई विद्यालय एकल व शिक्षक विहीन हो गए हैं
। स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा के अनुसार कोर्स भी पूरा नहीं कराया गया। शमसाबाद के इमादपुर समरई विद्यालय में दो शिक्षक थे। इनकी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में तैनाती होने से वह रिलीव हो गए। इससे इमादपुर समरई प्राथमिक विद्यालय शिक्षक विहीन हो गया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय गौटिया सौदान में दो शिक्षक थे, एक को अंग्रेजी माध्यम में भेज दिया गया, दूसरी शिक्षिका प्रसूति अवकाश पर हैं। इससे विद्यालय में शिक्षक न होने से बीईओ ने पास के विद्यालय के शिक्षकों के माध्यम से इन स्कूलों में परीक्षा कराई।
शहरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नरेंद्र सरीन में 137 बच्चे पंजीकृत हैं। इसमें से 75 परीक्षा में शामिल हुए। इस स्कूल में एक मात्र प्रधानाध्यापक कामनी सिंह तैनात हैं। अकेली होने से उन्होंने परीक्षा में उसी परिसर में चल रहे पूर्व माध्यमिक विद्यालय रंगसाजान के शिक्षकों का सहारा लिया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय रंगसाजान में 45 बच्चे पंजीकृत हैं। इसमें से 28 परीक्षा में शामिल हुए। प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन में 137 पंजीकृत बच्चों में से 96 परीक्षा में शामिल हुए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पल्ला तालाब में 59 पंजीकृत बच्चों में से 54 उपस्थित हुए। जवाहर लाल मांटेसरी स्कूल में 121 पंजीकृत बच्चों में से 93 ने परीक्षा थी।
अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय गांधी प्रथम में पंजीकृत 68 बच्चों में से 25 परीक्षा देने आए। प्रधानाध्यापक शैलजा यादव ने बताया कि बच्चे परीक्षा देने नहीं आ रहे थे। वह गांव में घर-घर जाकर बच्चों को बुलाकर लाईं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गांधी द्वितीय में 98 में से 72 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्राथमिक विद्यालय निबिया में 152 में से 110 विद्यार्थी आए।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय निबिया में 41 में से 33 ने परीक्षा दी। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय राजेपुर में 100 छात्राएं पंजीकृत हैं। इसमें से 85 परीक्षा में शामिल हुईं। इस विद्यालय में उर्दू के तीन बच्चे पंजीकृत हैं। उर्दू विषय का पेपर विद्यालय नहीं भेजा गया।
इस प्रकार परीक्षा के प्रथम दिन 40 फीसद बच्चे अनुपस्थित रहे। बीएसए रामसिंह ने बताया कि कुछ विद्यालय शिक्षक विहीन व एकल हो गए हैं। वहां भी किसी प्रकार परीक्षा कराई जा रही है। जल्द विद्यालयों में तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें