फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दंपती को घर में बंधक बनाकर तीन लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। घर में घुसे असलहाधारी नकाबपोश तीन बदमाशों ने दंपती को बंधक बनाकर तीन लाख रुपये का सामान लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश बाहर से कुंडी बंद कर फरार हो गए। शोर सुनकर पड़ोसियों ने कुंडी खोली और दंपती के हाथ पैर खोलकर उनको बंधन मुक्त कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर खास निवासी कुलदीप राजपूत रविवार रात पत्नी अर्चना व चार बच्चोंं के साथ कमरे में सो रहे थे। देर रात घर के बाहर सीढ़ी लगाकर नकाबपोश तीन बदमाश कुलदीप के मकान के अंदर घुस आए।
कुलदीप व उनकी पत्नी अर्चना के कुछ समझ पाते उससे पहले असलहाधारी तीनों बदमाशों ने उनके हाथ-पैर बांध दिए। शोर मचाने पर असलहे दिखाकर बच्चों सहित जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दो बदमाशों ने बक्से से भैंस बिक्री के एक लाख रुपये, दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर व मोबाइल कब्जे में ले लिया। बदमाश नकदी व जेवर लेकर बाहर आ गए। बदमाशों ने मुख्यगेट की कुंडी बाहर से बंद कर दी। कुछ देर बाद कुलदीप व उसकी पत्नी अर्चना ने शोर मचाया। इस पर पड़ोसी कुलदीप के घर के बाहर आए। कुंडी खोलकर अंदर पहुंचे। वहां दंपती को बंधा हुआ पाया।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने उनके हाथ-पैर खोलकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जांच की। सोमवार सुबह सीओ कायमगंज जय सिंह परिहार, एसओ जितेंद्र चौधरी व फाेरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर नमूने एकत्र किए। कुलदीप ने अज्ञात तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। सीओ कायमगंज जय सिंह परिहार ने बताया कि जांच में घटना लूट की नहीं चोरी की पाई गई है। अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। खुलासे के लिए टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें