फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बेटी की विदाई के बाद घरेलू विवाद में दंपती ने खाया जहर

Tue, 02 Dec 2025 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-31 लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती सुशीला। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बेटी की बरात विदा होने के बाद हुए विवाद के चलते दंपती ने जहर खा लिया। दोनों को पहले बरौन सीएचसी और फिर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव अर्जुन नगला निवासी संतराम (45) की बेटी सुषमा की रविवार को बरात आई थी। सोमवार सुबह हंसी-खुशी बेटी की विदाई हो गई। दोपहर में किसी बात को लेकर संतराम का अपनी पत्नी सुशीला (36) से विवाद हो गया। इसके बाद संतराम घर से बाहर चला गया। विवाद से गुस्साई सुशीला ने घर में रखी गेहूं में डालने वाली दवा खा ली। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के एक युवक ने सुशीला को बरौन सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

उधर, कुछ ही देर में घर पहुंचे संतराम को इसका पता चला तो उसने भी शीशी में बची दवा को खा ली। इसके बाद उसे भी बरौन सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। दंपती को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, वहां हालत स्थिर बताई जा रही है।
संतराम ने बताया कि उन्होंने लोगों का हिसाब करने के लिए पत्नी से डायरी मांगी, इस पर वह गुस्सा गई। सुशीला का कहना है कि पति आए दिन उसका उत्पीड़न करते रहते हैं। बेटी की विदाई के बाद ही विवाद शुरू कर दिया था। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। घटना की जानकारी कराएंगे।

फोटो-31 लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती सुशीला। स्रोत: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें