फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के छह पदों के लिए काउंसलिंग

Sat, 08 Aug 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
72825 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में रिक्त छह पदों के लिए बीएसए कार्यालय में काउंसलिंग हुई। पदों के सापेक्ष दस गुना अभ्यर्थी बुलाए गए थे। अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच के बाद जमा करा लिए गए हैं।
विज्ञापन


72825 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में शिक्षकों के छह पद रिक्त चल रहे हैं। इनमें अनुसूचित जाति पुरुष कला विषय में एक, साइंस विषय में अनुसूचित जाति महिला में एक और पिछड़ी जाति में महिला के चार पद रिक्त हैं।

इन पदों पर शिक्षकों की तैनाती के लिए शनिवार को बीएसए कार्यालय में काउसंलिंग हुई। पदों के सापेक्ष दस गुना अभ्यर्थी बुलाए गए थे। डायट प्रवक्ता रिचा यादव, बढ़पुर एबीआरसी प्रदीप यादव और डायट के सहायक अध्यापक सुभाष चंद्र शाक्य ने काउसंलिंग के लिए आए अभ्यर्थियों के शैक्षिक अभिलेख देखे और जमा कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें