फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सभासद ने खुलवाया नाला, जलभराव से राहत

Sun, 12 Apr 2026 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के अंडियाना में एक प्लॉट की नींव भरवाने के दौरान नाला बंद करने से मुख्यमार्ग पर जलभराव को सभासद ने खत्म करवा दिया। उन्होंने पोकलैंड और कई सफाई कर्मियों की मदद से नाला खुलवा दिया। सफाई नायक को हड़काने वाला दबंग कर्मियों की भीड़ देखकर लौट गया।
विज्ञापन



अंडियाना में कई दिन से जलभराव से लोग मुसीबत में थे। आसपास के लोगों ने कई बार सफाई नायक से शिकायत की, तो पता चला कि एक प्लॉट निर्माण करवा रहे दबंग ने सफाई नायक को कई बार हड़काकर लौटा दिया था। इससे वह परेशान था। जनता की इस समस्या को अमर उजाला ने 10 अप्रैल के अंक में अंडियाना में जलभराव से मुसीबत शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। इस मामले को सभासद धर्मेंद्र कनौजिया ने प्रमुखता से लिया। उन्होंने नगर पालिका से पोकलैंड मंगवाकर 10-12 सफाई कर्मियों के साथ मौके पर नाला को खुलवाया।



बताते हैं कि इसी दौरान दबंग प्लॉट मालिक मौके पर पहुंचा, मगर सफाई कर्मियों और सभासद को देख वह चुपचाप लौट गया। कुछ घंटों में पानी निकलने के बाद सफाई कर्मियों ने मुख्यमार्ग और नाले में भरा कीचड़ भी साफ करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें