फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से सभासद व महिला की मौत, 30 और संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सभासद व महिला की मौत, 30 और संक्रमित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में 30 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें दो वृद्ध भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। वहीं संक्रमित सभासद व महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। अब तक जिले में 4273 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4005 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं जबकि 71 लोग जान गंवा चुके हैं। अभी जिले में 198 केस एक्टिव हैं।
कोविड-19 प्रोटोकाल का अनुपालन न होने से मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं पहले से किसी बीमारी से ग्रसित संक्रमित मरीजों की हालत बिगड़ने के साथ वे अब काल के गाल में समा रहे हैं। शहर के मोहल्ला खतराना निवासी सभासद (36) की 21 नवंबर को जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन

उनका लखनऊ स्थित पीजीआई में इलाज चल रहा था। बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके लीवर में पहले से दिक्कत बताई जा रही है। फतेहगढ़ के मोहल्ला गोला कोहना निवासी महिला (53) 21 नवंबर को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। सैफई में इलाज के दौरान मंगलवार रात उसकी मौत हो गई।
इसके अलावा फतेहगढ़ के मोहल्ला नवदिया निवासी दो युवक, दालमंडी निवासी अधेड़ दंपति, वृद्ध, शहर के मोहल्ला लिंजीगंज निवासी 45, अंगूरीबाग निवासी युवक, बजरिया निवासी वृद्ध के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। कायमगंज के मऊरशीदाबाद निवासी युवक, चिलौली निवासी अधेड़, बुहान नगला निवासी दंपति, पटवन गली निवासी युवक, पलिया निवासी युवती व महिला, बेला सराय गजा निवासी युवक समेत कुल 30 लोग संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन




एल-2 अस्पताल के मरीजों से लिए हालचाल
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने फतेहगढ़ स्थित कोविड-19 एल-2 अस्पताल का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरे से वार्डों में सफाई देखी। अस्पताल में 15 मरीज भर्ती बताए गए। डीएम ने दो मरीजों से बात कर स्वास्थ्य, उपचार व भोजन व्यवस्था की जानकारी ली। इसके साथ ही सीएमओ को मरीजों को कंबल, काढ़ा, गर्म पानी, समय पर भोजन व दवाइयां आदि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें