फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: परिषदीय के शिक्षक करेंगे आईटी की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर अब परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को सूचना प्रद्योगिकी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले के दस विज्ञान शिक्षकों को आईआईटी कानपुर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद शिक्षक जिले में अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। फिर बच्चों को आईटी की शिक्षा देना शुरू हो जाएगी।
कॉन्वेंट स्कूलों में बच्चों को आईटी संबंधी शिक्षा शुरू दी जाती है। सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में यह व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए हर जिले से 10-10 विज्ञान शिक्षकों का चयन किया जाएगा। चयनित शिक्षक अक्टूबर माह में आईआईटी कानपुर में प्रशिक्षण लेने जाएंगे। शिक्षकों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बताया जाएगा कि वे बच्चों को आईटी किस तरह पढ़ाएं। प्रशिक्षण के बाद शिक्षक बच्चों को रोचक तरीके से आईटी में एआई की कोडिंग व डिजिटल लिट्रेसी आदि की शिक्षा प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी बीएसए अनुपम अवस्थी ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को आईटी की पढ़ाई कराए जाने की तैयारी शासनस्तर पर शुरू कर दी गई है। जिले के 10 विज्ञान शिक्षकों का चयन कर सूची बेसिक शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी। इसके बाद चयनित शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए आईआईटी कानपुर भेजा जाएगा। आईटी की पढ़ाई से बच्चों को करियर में काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें