फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पंचायत सचिवों के कार्यक्षेत्र बदले

Sun, 24 Aug 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानों ने शिकायतों व खाली पड़ी पंचायतों में तैनाती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। प्रधानों की शिकायत व रिक्त पड़ी ग्राम पंचायतों में तैनाती के लिए सचिवों के कार्यक्षेत्र बदले गए। डीपीआरओ ने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए हैं।

डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने छह ब्लाॅकों के 11 कलस्टर में ग्राम पंचायत सचिवों की तैनाती में फेरबदल किया है। इनमें कई ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जिनके प्रधान व सचिव के बीच तालमेल न बैठने की शिकायतें थीं। डीपीआरओ ने ब्लाॅक शमसाबाद में सचिव आनंद प्रकाश से नैगवां कलस्टर हटाकर अभय प्रताप सिंह की तैनाती की, जबकि रोशनाबाद से दिलीप कुमार को हटाकर आनंद प्रकाश की तैनाती की है।
विज्ञापन

इसी क्रम में मोहम्मदाबाद के नगला बाग रठौरा में सचिव अजय साहू के स्थान पर अजय द्विवेदी को तैनात किया, उनके कलस्टर नीबकरोरी व पखना अजय साहू को सौंपे गए। बढ़पुर के अजमतपुर में ओमशिव से प्रभात यादव, कमालगंज के कतरौली पट्टी में अंबरीश पांडेय को हटाकर आलोक दुबे की तैनाती की।
विज्ञापन

नवाबगंज बबना में आकांक्षा सक्सेना की जगह प्रमोद कुमार शुक्ला, बेग आकांक्षा सक्सेना और वीरपुर में बृजेश सिंह स्थान पर कमल कुमार की तैनाती की गई। कायमगंज से कमल कुुमार का स्थानांतरण होने से सादनगर में सचिव संजीव गंगवार, सिवारा खास में रनवीर सिंह को तैनात किया गया, वहीं ब्लॉक नवाबगंज के वीरपुर कलस्टर में कमल कुमार की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें