फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे की दुकानों पर बिकेंगे सेनेटरी नैपकिन

Mon, 15 Jun 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में किशोरियों को मासिक रक्तस्राव के दौरान स्वच्छता के लिए जागरूक किया जाएगा। इन्हें सेनेटरी नेपकिन के उपयोग के तरीके व फायदे भी बताए जाएंगे। सेनेटरी नैपकिन कोटे की दुकानों पर भी बिकें गे। सोमवार को डीएम एनकेएस चौहान ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते हुए ये बातें कहीं।
विज्ञापन


पोषण समिति की बैठक में डीएम ने गोद लिए गांवों के सर्वे तथा कराए जा रहे कामों की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि एएनएम, आशा व बाल विकास पुष्टाहार की महिला कर्मचारी कैंप लगाकर किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन पैड वितरित करेंगी। किशोरियों को उन मुश्किल दिनों में सावधानियां बताकर जागरूक भी किया जाएगा। अगस्त माह से इस कार्यक्रम को

एनएचआरएम से जोड़ा जाएगा। स्कूल जाने वाली के अलावा स्कूल न जाने वाली किशोरियों को भी जागरूक किया जाएगा। पैड राशन की दुकानों, मेडिकल स्टोर व परचून की दुकानों पर भी बिकेंगे। डीएम ने निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर साफ सफाई के साथ ही पेयजल की व्यवस्था भी की जाए। हर माह की 25 तारीख को पोषण समिति की बैठक होगी। इसमें सभी अधिकारी
विज्ञापन


अपनी रिपोर्ट देंगे। अधिकारी अपने दायित्वों में लापरवाही न बरतें। बैठक में सीडीओ एसएन शुक्ल, सीएमओ राकेश कुमार, डीपीओ अजीत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें