फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारपोरेट घराने को लाभ पहुंचा रही भाजपा- खत्री

Tue, 12 May 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज में भूमि अधिग्रहण बिल में केंद्र सरकार की ओर से किए गए प्रावधानों के विरोध में कांग्रेसियों ने मंगलवार को जबरदस्त प्रदर्शन किया। कमालगंज में धरना-प्रदर्शन के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष  निर्मल खत्री ने कहा कि केंद्र में सत्तासीन भाजपा कारपोरेट घरानों के लिए कार्य कर रही है। वह कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों को तबाह करने का षड़यंत्र रच रही है।
विज्ञापन


ब्लाक कार्यालय कमालगंज में आयोजित धरना-प्रदर्शन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष  निर्मल खत्री ने कहा कि किसान की जमीन औने-पौने दामों में लेकर कारपोरेट घरानों को सौंपने की तैयारी है। इसके चलते वह भूमि अधिग्रहण बिल थोप रही है। कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी। कहा कि किसान की फसल के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं अन्य वस्तुओं के दाम बढ़ा दिए गए हैं। कांग्रेस के प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव उर्फ लालू ने कहा कि बिल में किए गए प्रावधानों के जरिए

भाजपा अन्नदाता के गले में फंदा डाल रही है। किसानों को फसल बर्बादी के एवज में वाजिब मुआवजा नहीं मिल रहा है। पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी ने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध किया जाएगा। पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि अन्नदाता के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सपा और बसपा दल नहीं गैंग हैं। जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा और महामंत्री डा. दिनेश अग्निहोत्री, प्रदीप राठौर ने भी संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने भूमि अधिग्रहण बिल की
विज्ञापन


प्रतियां भी जलाईं। इस अवसर पर सुधाकर पालीवाल, ऋषभ अग्निहोत्री, सतीशचंद्र गुप्ता,  शमसाद, संतोष सिंह, प्रमोद कुमार, अशोक कटियार, उषा दुबे, अनिल यादव, शुभम कुमार और इरफान आदि मौजूद रहे। वहीं विकास खंड कार्यालय बढ़पुर में हुए प्रदर्शन मेें पुन्नी शुक्ल, रमेशचंद्र, सतीशचंद्र, कन्हैया बाथम, संजीव कटियार, प्रभात कटियार, राजेश सारस्वत, दीपक वाजपेयी, गगन मिश्र, आसिफ, प्रमोद जैन, वरुण शुक्ल, मोहित गुप्ता, ईश्वरवती, मनोज त्रिवेदी और प्रभात कुमार आदि मौजूद रहे। इसी तरह मोहम्मदाबाद एवं कायमगंज सहित अन्य इलाके में भी कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया।

कलेक्ट्रेट में दिया धरना
शहर कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 12 से 2 बजे तक धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष नफीस हुसैन ने भूमि अधिग्रहण बिल की जमकर आलोचना की। कहा कि ऐसी केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए, जो किसान विरोधी है। इस दौरान भूमि अधिग्रहण बिल की प्रतियां भी जलाई गईं। इस अवसर पर उपाध्यक्ष रवीश द्विवेदी, महामंत्री अवधेश दीक्षित, शिवाशीष तिवारी, इमरान अंसारी, चंद्रभूषण मिश्र, मोहम्मद इलियाज, रिहान खान, मोहम्मद जीशान,

काजिल खान, रुखसान खान, मुनव्वर अली, अनुपमा शर्मा, वरुण त्रिपाठी, सुरेंद्र कुमार वर्मा, गौतम दुबे, आकाश राजपूत और रवि राठौर आदि मौजूद रहे। मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक कार्यालय परिसर में ब्लाक अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह उर्फ बबलू के नेतृत्व में कांग्रेेसियों ने भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाकर भड़ास निकाली। इस दौरान सोनी दीक्षित, कैलाश यादव, अशफीलाल, दिवाकर, ओमप्रकाश, प्रवीन शर्मा, राममूर्ति समेत कई कांग्रेजी नेता मौजूद रहे।

कांग्रेसियों की बीडीओ व पुलिस से नोकझोंक
 ब्लाक कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन को लेकर कांग्रेसियों की खंड विकास अधिकारी और थाना पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। प्रदेश सचिव ने सपा विधायक पर धरना-प्रदर्शन में बाधा डालने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष के मोबाइल पर जिलाधिकारी से परमीशन लेने के बाद ही पुलिस ने प्रदर्शन शुरू होने दिया।

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेसी दोपहर करीब 1 बजे ब्लाक कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे। टेंटकर्मी टेंट लगाकर और कुर्सियां डालकर तैयारियां करने लगे। तभी बीडीओ राजाराम अपने कक्ष से बाहर निकले और कांग्रेसियों से पूछा कि उन्होंने डीएम से धरना-प्रदर्शन की अनुमति ली है। इस पर कांग्रेसियों ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर धरना-प्रदर्शन हो रहा है। बीडीओ नहीं माने और कहा कि बगैर डीएम की परमीशन के वह धरना-प्रदर्शन नहीं होने

देंगे। इस पर प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव और जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा आदि की बीडीओ से नोकझोंक होने लगी। बीडीओ की सूचना पर थानाध्यक्ष यतेंद्र यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भी बगैर परमीशन के धरना-प्रदर्शन न करने को कहा। इस पर कांग्रेसियों की थानाध्यक्ष से भी नोकझोेंक हुई। मामला बढ़ता देख टेंट कर्मियों ने शामियाना हटाना शुरू

कर दिया। जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने जिलाधिकारी से मोबाइल पर वार्ता की। जिलाधिकारी ने दो घंटे का समय देकर धरना-प्रदर्शन करने को कहा। दोपहर करीब 3 बजे धरना-प्रदर्शन शुरू हो सका। प्रदेश सचिव ने आरोप लगाया कि सपा विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी के इशारे पर बाधा उत्पन्न की गई। आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें