फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की आशंका में अस्पताल गए मरीज की नहीं की गई खून की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार कोरोना को लेकर बेहद सजग है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी इसके प्रति गंभीरता नहीं दिखा रहे। 10 मार्च को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल पहुंचे मरीज को दवा तो दी गई, लेकिन खून आदि की जांच नहीं की गई। आखिरकार मरीज ने प्राइवेट पैथालॉजी में जांच कराई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गगनी गांव निवासी विमलेश (30) ने 10 मार्च की रात को कोरोना से पीड़ित होने की शिकायत की थी। एंबुलेंस से मरीज को गांव से पहले सीएचसी और फिर लोहिया अस्पताल ले जाया गया था।
अस्पताल में सामान्य खांसी, बुखार बताते हुए दवाइयां दीं। 11 मार्च को खून की संपूर्ण जांच के लिए पर्चा बनाया गया। विमलेश ने रविवार को बताया कि वह तीन दिन जांच का पर्चा लेकर लोहिया अस्पताल गया, लेकिन उसकी ब्लड जांच नहीं की गई।
विज्ञापन

मायूस होकर उसने प्राइवेट पैथालॉजी में जांच कराकर निजी डाक्टर से इलाज कराया। इससे अब वह ठीक है। विमलेश ने खून की जांच का लोहिया अस्पताल का पर्चा दिखाते हुए बताया कि वह तीन बार लोहिया अस्पताल गया, लेकिन उसके खून की जांच नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें