फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश व ओलावृष्टि से फसलों में भारी नुकसान

विज्ञापन
मोहम्मदाबाद क्षेत्र में बारिश से गिरी पड़ी गेहूं की फसल। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
खेतों में पसीने बहाकर तैैयार की गई फसल पर मौसम की मार है। एक पखवारे से मौसम के बदले तेवर ने किसानों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह भी बारिश के साथ मोहम्मदाबाद व अमृतपुर क्षेत्र में ओले गिरे। इससे खेतों में खड़ी आलू की फसल में पानी भर गया। वहीं गेहूं व सरसों की फसल खेत में ही पलट गई। इससे फसलों में भारी नुकसान हो गया।
खेतों में इन दिनों रबी की सभी फसलें तैयार खड़ी हैं। इस बार सभी फसलें अच्छी होने से किसान खुश थे। पिछले 15 दिन से अचानक बदले मौसम के तेवर ने किसानों के चेहरे खुशी छीन ली है।
विज्ञापन

आए दिन बारिश व ओलावृष्टि से फसलें प्रभावित होने के साथ किसानों के चेहरे मुरझाते जा रहे हैं। सुबह भी बारिश हुई। कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई।
खेतों में खड़ी आलू की फसल में पानी भर गया। इससे आलू सड़ने की कगार पर पहुंचने की आशंका है। वहीं लहलहाती गेहूं की फसल खेत में पलट गई और तैयार खड़ी व कटी पड़ी सरसों की फसल भी बारिश में सराबोर हो गई। इससे सरसों के दाने में फफूंदी लगने की आशंका पूरी तरह से बन चुकी है।
इसमें तेल की मात्रा भी कम निकलेगी। फसलों में भारी नुकसान से किसान परेशान हैं। फसलों में लागत न निकल पाने से अब उन्हें कर्ज अदा करने की चिंता भी सताने लगी है।
मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के गांव लखरौआ, हैदरपुर, डूंगरपुर व करथिया में ओले गिरने से फसलों में भारी नुकसान हुआ है। बारिश से आलू के खेतों में पानी भर गया।
विज्ञापन

क्षेत्र में बरसात के साथ सुबह ओले की बौछार हुई। इससे सरसों व गेहूं की फसलों में काफी नुकसान हुआ है। आंखों के सामने फसलों की बर्बादी देख किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें