फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस अस्पतालों में कोरोना हेल्प-डेस्क बनाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना महामारी को लेकर शासन के निर्देश पर सीएमओ ने जिले में सात सीएचसी सहित 10 अस्पतालों में कोरोना हेल्प डेस्क चालू की हैं। हेल्प डेस्क पर कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ वाले मरीजों की जांच होगी। मरीजों को कोरोना से बचाव संबंधी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.चंद्रशेखर ने बताया कि कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौन, कमालगंज, राजेपुर, मोहम्मदाबाद, नवाबगंज, शमसाबाद, कायमगंज के अलावा सिविल अस्पताल लिंजीगंज व डॉ.राममनोहर लोहिया पुरुष व महिला अस्पताल में कोरोना हेल्प डेस्क स्थापित की गई है।
हेल्प डेस्क पर तैनात स्टाफ इन्फ्रारेड थर्मामीटर व पल्स ऑक्सीमीटर से मरीजों की स्क्रीनिंग करेंगे। कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर उनकी जांच कराई जाएगी। वहीं संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले लोग भी हेल्प डेस्क पर जांच करा सकते हैं। इससे कोरोना जांच में तेजी आएगी। जांच के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने के साथ मास्क, ग्लब्स व उचित दूरी बनाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें