फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद में युवक-युवती ने फांसी लगाई

विज्ञापन
रेवती रमन के रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। एक ही गांव के युवक और युवती ने तीन घंटे के अंतराल में अपने घरों में फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। युवक बीएससी फाइनल का छात्र और युवती बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। दोनों के परिजनों ने बच्चों के मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाने की तहरीर दी है। पर तनाव का कारण तहरीर में स्पष्ट नहीं किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गैसिंगपुर निवासी महेश चंद्र जाटव के मकान की दूसरी मंजिल पर निर्माण चल रहा था। गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे उनका पुत्र रेवतीरमन (20) ने उसी मकान की शटरिंग में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। कुछ देर में पिता छत पर गए, तो वह लटका दिखा। उसे बचने के लिए पकड़ा तो रस्सी टूट गई और वह नीचे गिर पड़ा। परिजनों में कोहराम मच गया। पिता ने बताया कि रेवतीरमन चार भाइयों धर्मवीर, योगेंद्र और प्रताप में तीसरे नंबर का था। दो की शादी हो चुकी है। रेवतीरमन गिरजादेवी महाविद्यालय में बीएससी फाइनल वर्ष का छात्र था। वह बुधवार को ही नई बाइक लेकर आया था। पिता महेश चंद्र भट्ठे पर मुनीम का काम करते हैं। मां देवरानी समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव के लोगों के की महेश चंद्र के दरवाजे पर भीड़ लगी थी।
इसी बीच करीब साढ़े आठ बजे इसी मोहल्ले की श्वेता (20) पुत्री बच्चन लाल जाटव ने अपने घर के कमरे में पंखे के कुंडे में दुपट्टा डालकर फांसी लगा ली। कुछ देर में उसका भाई अरुण कमरे में गया, तो कमरा अंदर से बंद था। शोर मचाने पर मोहल्ले वाले एकत्र हो गए। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे, तो श्वेता फंदे पर लटकी थी। अरुण ने बताया कि उन्होंने बहन श्वेता से मोहल्ले की दुकान से साबुन मंगवाया था। फिर वह नहाने चला गया। नहाने के बाद खाना देने के लिए उसने आवाज दी, तो कोई जवाब नहीं आया। इस पर उसे शंका हुई। श्वेता नारायण लक्ष्मण महाविद्यालय दरौरी में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। पिता पड़ोसी गांव में राजमिस्त्री का काम करने गए थे। दो भाई और पांच बहनों में श्वेता सबसे छोेटी थी। सूचना मिलते ही सीओ सोहराब खां, कोतवाल राकेश कुमार पहुंचे।
विज्ञापन

सूचना पर फारेंसिक टीम ने भी जांच कर नमूने लिए। मां रामश्री समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। तीन घंटे में युवक-युवती के फांसी लगाने पर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलाम ने बताया कि एक ही गांव के छात्र-छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। दोनों ने कुछ ही घंटे के अंतराल पर फांसी लगाई है। इससे मामले की जांच की जा रही है। दोनों के पिता अपने बच्चों के तनाव में होने से फांसी लागकर जान देने की अलग-अलग तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें