फर्रुखाबाद। जिले में गुरुवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में चार में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं 11 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 45 हो गई है।
जांच रिपोर्ट के अनुसार शहर के मोहल्ला खतराना, दुर्गा कालोनी व बढ़पुरा में एक-एक युवक, गढ़ी निवासी महिला संक्रमित निकली है। इन्हें होमआइसोलेशन में रखा गया है।
गुरुवार को एक महिला मरीज अस्पताल से तथा 10 संक्रमित होमआइसोलेशन में स्वस्थ्य हुए हैं। (संवाद)