फर्रुखाबाद। जनपद में रविवार को 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले।
शहर के मोहल्ला कटरा नुनहाई निवासी युवक, कादरीगेट निवासी महिला, कल्यानपुर निवासी युवक, रायपुर खास निवासी युवक, बर्ना बुजुर्ग निवासी महिला व युवती समेत 11 लोग संक्रमित निकले। पीएचसी भोलेपुर में लगे आरोग्य मेले में अस्पताल के सामने निवासी दो दिन पहले दिल्ली से लौटा युवक जांच कराने पहुंचा।
एंटीजन किट से हुई जांच में वह कोरोना पॉजिटिव निकला। शहर के रोडवेज बस स्टेशन पर स्वास्थ्य टीम ने यात्रियों की जांच की। इसमें दो यात्री संक्रमित पाए गए। सभी कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। किसी की हालत गंभीर नहीं है। जनपद में अब 41 केस एक्टिव हो गए हैं। (संवाद)