फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन 611 किशोर-किशोरियों को लगा टीका

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में सचिन को वैक्सीन लगाता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मंगलवार को दूसरे दिन जिले में 611 किशोर-किशोरियों के टीके लगाए गए। अब स्वास्थ्य विभाग इंटर कॉलेजों में शिविर लगाकर 15 से 18 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं को टीका लगवाने की तैयारी में है।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल, सिविल अस्पताल लिंजीगंज व आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों को टीका लगवाया जा रहा है। सीएचसी फतेहगढ़ में सुबह से टीका लगवाने के लिए लाइन लग गई। प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रभात वर्मा ने बताया कि पहले दिन 258 के टीका लगा था। मंगलवार को दूसरे दिन 611 को टीका लगा।
सीएमओ डॉ. सतीश चंद्रा ने बताया कि इंटर कॉलेजों में कैंप लगाकर टीकाकरण करवाया जाएगा। नेकपुर निवासी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा नैंसी पाल ने बताया कि कोरोना का टीका लगने से वह अच्छा महसूस कर रही हैं। अब कोरोना उन्हें हरा नहीं पाएगा।
विज्ञापन

राजेपुर सीएचसी में 15 से 18 वर्ष के पांच किशोरों को टीका लगाया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमित राजपूत ने बताया कि बुधवार को गंगा पार महात्मा गांधी इंटर कॉलेज राजेपुर में शिविर लगाकर छात्रों को टीका लगाया जाएगा। प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने सभी छात्रों को जानकारी दे दी है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें